19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Nov 19, 2025 - 12:09
 0
19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना उद्योग नगर थाना इलाके के सैयद खेड़ली क्षेत्र की बताई जा रही है। बुधवार दोपहर युवती के परिजनों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, जिसके बाद सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

थाने के हेड कांस्टेबल रनसिंह ने बताया कि मृतका की पहचान महक (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती ने अज्ञात कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, अभी तक परिजनों द्वारा किसी तरह की शिकायत या कारण स्पष्ट रूप से पुलिस को नहीं बताया गया है।
पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कांस्टेबल रनसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................