अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Nov 19, 2025 - 13:53
 0
अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

खेरली (दिनेश लेखी ) कस्बे के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय के संयुक्त तत्वाधान में कौमी एकता सप्ताह की शुरुआत हुई। 
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ नेहा गोयल, अधिकारी संतोष शर्मा, ओमवती देवी द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित  एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
कौमी एकता सप्ताह अंतर्गत महाविद्यालय में एक वैचारिक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य मोहन सिंह द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अहिंसा आदि पर चर्चा की गई। 
कार्यक्रम प्रभारी डॉ नेहा गोयल द्वारा कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका विषय पर उद्बोधन देकर समाज में सभी वर्गों के मध्य सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी संतोष शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को शिक्षा से समाज में फैले हुए जातिवाद को समाप्त करने पर अपने विचार प्रस्तुत किये। तथा स्वयंसेविकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................