ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार
रामगढ़ (अलव्र) पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांबले शरण गोपीनाथ, एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका, सहायक पुलिस अधीक्षक शिवानी और वृताधिकारी रामगढ़ सुनील प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में यह टीम काम कर रही थी। इस विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और आसूचना तंत्र का उपयोग करते हुए नौगांवा थाना क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों की पहचान की। इसके बाद, नौगांवा पुलिस ने खोयड़ा करमाली और रूपवास गांवों में दबिश देकर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा। यह गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नटराज पेन पेंसिल पैकिंग की नौकरी, 30 हजार सैलरी और 15 हजार एडवांस जैसी फर्जी पोस्ट डालकर लोगों को ठगता था। इसके अलावा, आरोपी फर्जी OIX डील्स बाइक हेलमेट बिकी और फर्जी OLX डील्स, बाइक हेलमेट बिक्री और WhatsApp चैट के माध्यम से भी लोगों से पैसे ऐंठते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील, बनेसिंह, अल्ताफ और नसीम शामिल हैं। ये सभी खोयड़ा करमाली और रूपयास गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, फर्जी सिम और अन्य तकनीकी संसाधन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच जारी है। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ इसे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।


