बिजली कटौती से त्रस्त किसानों ने किया प्रदर्शन: जीएसएस नसवारी पर जड़ा ताला

Nov 20, 2025 - 13:05
 0
बिजली कटौती से त्रस्त किसानों ने किया प्रदर्शन: जीएसएस नसवारी पर जड़ा ताला

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ उपखंड क्षेत्र के नसवारी में जहां अपनी मूलभूत समस्या के समाधान के लिए किसानों को मजबूरन विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। जहां बिजली की भारी कटौती से परेशान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान जीएसएस नसवारी पर एकजुट हुए। उनका उद्देश्य बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर तत्काल समाधान की मांग करना था। किसानों के विरोध का सबसे बड़ा कारण यह रहा कि प्रदर्शन स्थल पर सुनवाई के लिए बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला।

विरोध जताते हुए किसानों ने एकजुट होकर जीएसएस नसवारी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस कदम से किसानों ने साफ संदेश दिया कि जब तक उनकी बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता। तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

बलजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसानों में पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से बिजली कटौती को लेकर गहरा रोष है। किसानों का कहना है कि उन्हें सिंचाई के लिए निर्धारित छह घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन पिछले पंद्रह दिनों से ज्यादा समय से उन्हें मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस गंभीर समस्या के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................