बंदरों के आंतक से आमजन परेशान ,आए दिन हो रही काटने सामान झपटने की घटनाएं
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आंतकी बंदरों का खुले घूमने के साथ सामान ले जाने के अलावा काट कर जख्मी करने की घटनाएं होने से आमजन में भय के साथ आक्रोश व्याप्त है।
प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया की इन दिनों कस्बे सहित आसपास में निरंतर बंदरों के द्वारा घरेलू सामान उठा कर ले जाने के साथ चलते हुए राहगीरों से खाने पीने का सामान झपट कर लेजाने के अलावा अभी तक दर्जनों लोगों को काट कर जख्मी किया जा चुका है। नागरिकों ने नगरपालिका एवं प्रशासन से कस्बे सहित आसपास से पकडवा कर जंगल में अन्यत्र छोडे जाने की मांग की है।