अलवर :नकाबपोश तीन बदमाशों ने ज्वैलर्स से 350 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लूटे

Nov 22, 2025 - 13:07
 0
अलवर :नकाबपोश तीन बदमाशों ने ज्वैलर्स से 350 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लूटे

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। राधा ज्वैलर्स की दुकान पर करीब दोपहर तीन बजे नकाबपोश बदमाश अचानक पहुंचे और कट्‌टे की नोक पर व्यापारी मोहनलाल सोनी से एक लाख रुपये नकद और लगभग 350 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए।
 घटना की सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना प्रभारी तथा सीओ सिटी अंगद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। तथा वारदात का एक साफ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चेहरे ढके हुए दुकान के अंदर लूट की योजना को अंजाम देते दिख रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................