सरिस्का टाइगर रिज़र्व में बाघिन ST-2302 दो शावकों संग दिखी, शाम की सफारी पर्यटकों के लिए बनी यादगार

Nov 22, 2025 - 13:03
 0
सरिस्का टाइगर रिज़र्व में बाघिन ST-2302 दो शावकों संग दिखी, शाम की सफारी पर्यटकों के लिए बनी यादगार

अलवर (अनिल गुप्ता)
सरिस्का टाइगर रिज़र्व में शाम की सफारी पर्यटकों के लिए किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं रही। रिज़र्व की प्रसिद्ध बाघिन एस टी-2302 अपने दो शावकों के साथ खुले जंगल में विचरण करती दिखाई दी। यह साइटिंग सरिस्का में बढ़ते बाघों की सक्रियता का सकारात्मक संकेत भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया की सफारी के दौरान अचानक बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल पथ पर दिखाई दी। कुछ मिनट तक चले इस दुर्लभ और मनमोहक दृश्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी बनाते हुए वन विभाग के नियमों का पालन किया और इस अविस्मरणीय पल को कैमरों में कैद किया। वन अधिकारियों ने बताया कि बाघिन एस टी-2302 इन दिनों इसी रेंज में सक्रिय है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................