निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल बनी मुसीबत सांडेराव-कोसेलाव तखतगढ मार्ग पर नहीं तो दो दिसंबर को किया जाएगा विशाल घरना प्रदर्शन

Nov 27, 2025 - 11:44
 0
निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल बनी मुसीबत सांडेराव-कोसेलाव तखतगढ मार्ग पर नहीं तो दो दिसंबर को किया जाएगा विशाल घरना प्रदर्शन

कोसेलाव (बरकत खान) कोसेलाव से पुलिस चौकी की से तखतगढ तक निर्माणाधीन सड़क पर ठेकेदार की लापरवाही और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक महीने  सांडेराव पुल से कोसेलाव से तखतगढ तक सड़क को उखाड़कर नया निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन निर्धारित मानकों की अनदेखी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है सड़क पर कंक्रीट बिछाने के बाद क्रेशर की डस्ट डाली गई थी। नियमानुसार, इसके बाद नियमित पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए था  जिसके बाद से पूरे मार्ग पर धूल के घने बादल उड़ रहे हैं धूल की स्थिति इतनी गंभीर है कि 15 फीट दूर तक दृश्यता नहीं रहती। राहगीरों की आंखों में डस्ट जाने से जलन और असहनीय परेशानी हो रही है। दिन में जहां धूल से सड़क पर चलना मुश्किल है, हवा कम होने से एक वाहन गुजरते ही पीछे आने वाले वाहन चालक को सड़क बिल्कुल दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ रही है ग्रामीणों ने बताया कि महीनों से जारी धूल के गुबार ने उनका जीना दूभर कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क पर और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिले और संभावित हादसों से बचाव हो सके

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है