विभाग सड़क खोद कर बनाना भूला, धूल के गुब्बारों से परेशान जनता

Nov 27, 2025 - 11:46
 0
विभाग सड़क खोद कर बनाना भूला, धूल के गुब्बारों से परेशान जनता

सुमेरपुर: (राकेश कुमार लखारा)  सांडेराव से कोसेलाव जाने वाली सड़क को ढाई माह पहले संपूर्ण उखाड दिया था फिर डेढ माह पहले उस पर मोटी - मोटी कंक्रीट डालकर बिछाई गई हैं । ढाई तीन माह से राहगीर, वाहन चालक, मोटरसाइकिल बाइक चालक, ट्रैक्टर चालक वगैरह को धुल भरे गुब्बारों से परेशान होना पड रहा हैं । हालत यह हैं कि इन गुब्बारों से सामने से आने वाला वाहन बिल्कुल दिखाई नहीं देता हैं जिससे कई तरह की छोटी - छोटी दुर्घटनायें घटित हो चुकी हैं । कई वाहनों के टायर इन गड्ढो एवं कंक्रीट की वजह से फट चुके हैं या खराब हो चुके हैं । शादी - ब्याह की सीजन चालू होने से आमजन इन धूल भरे गुब्बारो से परेशान हैं । उक्त समस्या के समाधान हेतु तत्काल सिमेंटीकरण अथवा डामरीकरण नहीं होने से आम राहगीर को उक्त सारी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं तथा तत्काल इसके सुधारीकरण की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो बडी दुर्घटना भी घट सकती हैं ।
कांग्रेस जिला संयोजक शंकरलाल माली दुजाना एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव डायाराम मीणा ने मंजू बाघ मार वह सार्वजनिक निर्माण महानिदेशक राकेश जी मिश्र को ज्ञापन भेज कर मांग की हैं कि लगभग तीन माह से क्षत - विक्षत पडे सान्डेराव - कोसेलाव सडक मार्ग का तुरंत सुधारीकरण नहीं किया गया तो आमजन, वाहन चालको व बाइक चालको द्वारा एक बडा आंदोलन खडा किया जायेगा जिसके लिये स्वयं राज्य सरकार जिम्मेदार होगी । 
सान्डेराव - कोसेलाव सडक मार्ग विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के अन्तर्गत आता हैं । स्थानीय MLA व केबिनेट मंत्री महोदय जोराराम जी कुमावत जो स्वयं इसी इलाके में जन्में व्यक्ति हैं और इस सडक मार्ग से गुजरते भी हैं -- जो इस समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं । मंत्री महोदय इस इलाके के लिये किसी काम के नहीं हैं, एकदम निष्क्रिय जीवन जी रहे हैं । उनके गृह नगर सुमेरपुर में टूटी फूटी सडक भी ठीक नहीं करवा पा रहे हैं और ना ही गड्डे भरवा पा रहे हैं । मंत्री द्वारा उक्त समस्या के समाधान में आगे आकर तुरंत ही हस्तक्षेप करना चीहियें ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है