एसीबी ने कांस्टेबल को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप बहरोड़ की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दल ने पनियाला थाना क्षेत्र में छापा मारकर कांस्टेबल प्रवीण को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों। गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी अनुसार प्रवीण कुमार करीब दो महीने पहले ही पनियाला थाने में लगा था। उसने एक दर्ज मामले में दोनों पक्ष मामले को निपटाने के लिए कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से बीस हजार रुपये मांगें। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


