जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिये बनाये 13 परीक्षा केन्द्र
भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा द्वारा में भरतपुर व डीग जिले के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु शनिवार 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ए बी सक्सैना ने बताया कि 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए भरतपुर जिले में राजकीय महाराजा बदनसिंह सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भरतपुर, मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भरतपुर, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय बयाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) नदबई, स्वतंत्र सैनानी श्री रामचरन लाल गोयल राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय रूपवास, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय वैर, शहीद रामबाबू राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय उच्चैन एवं श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भुसावर परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि डीग जिले में केएलजे राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय डीग, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय कुम्हेर, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय कामां, अनारदेवी राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय नगर, केशरी सिंह राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय पहाडी परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
---00---