झुंझुनू गोपाल गोशाला के सामने धरना जारी, गौसंरक्षण दल 4646 ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) जानकारी देते हुवे धीरज कुमार बताया कि हम सभी लोग दो दिन से गोपाल गौशाला के सामने धरने पर बैठे है जिसका कारण इस गोशाला की कथित कार्यकारणी द्वारा मनमानी के विरुद्ध धरना जारी है जिसमें मुख्य रूप से गो हित की कुछ मांगे कि गई है जिसमें जिनमें वर्तमान गोपाल गौशाला की कमेटी को भंग किया जाये गोपाल गौशाला में नई कमेटी हेतु संवैधानिक तरीके से चुनाव संपन्न होना चाहिए।
गोपाल गौशाला में बनायी गयी लैब को चालू कराया जाये और उसमें ऑपरेटर नियुक्त किया जाये चिकित्सालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्जन चिकित्सक की नियुक्ति की जाये व रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाये झुंझुनू जिले की गोवंश की जिम्मेदारी गोपाल गौशाला की हो व उनका ईलाज सही तरीके से हो कुछ केस हरियाणा और नागौर जाते हैं, उनका ईलाज गोपाल गौशाला में करने की व्यवस्था की जाये। झुंझुनू के गोरक्षक को गोपाल गौशाला में प्रवेश दिया जाये तथा चिकित्सालय के रिपोर्ट कार्ड की जाँच करने की अनुमति दी जाये झुंझुनू शहर में आवारा घूम रहे गोवंश को अंदर प्रवेश दिया जाये गोपाल गौशाला की कमेटी का एक पदाधिकारी गौशाला में उपस्थित रहे, उसकी निगरानी में चिकित्सालय में इलाज हो गौशाला की सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन की जाये अंदर में गोवंश को बाहर न निकाला जाये, निकालें तो उसकी जिम्मेदारी कमेटी की हो चिकित्सालय में हो रहा इलाज का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में टैग नंबर के साथ दर्ज हो
जो गौमाता मृत हो उनको तुरन्त मिस्टी दिलायी जाये।
गोशाला में अन्दर गौवंश आते ही टेग लगाना अनिवार्य हो।
- झुंझुनू गोपाल गौशाला में कोई भी गोरक्षक को बिना किसी डिमाण्ड के प्रवेश दिया जाये और गौवंश को उपचार करवाने को लीए गौशाला की एम्बुलेस उपल्बध निशुल्क करवायी जाए इस मौके पर दिनेश कुमार, संजय रखीनड, निवेश न्यौपरी, रौनक चौधरी, निखिल कुमार, राहुल जादौन, पवन भाम्लोडीचा, आदित्य दद्यौदीया,अनुज चौधरी, युसुफ, सचिन कुमार, रोहीत महला, जतिन आझडीया आदि सभी गोरक्षक मौजूद रहे।