गोविन्दगढ़ में गैर-संचारी बीमारियों के लिए स्वास्थ्य शिविरः लुपिन फाउंडेशन और सरकार मिलकर करेंगे निःशुल्क जांच व उपचार

Dec 10, 2025 - 05:05
 0
गोविन्दगढ़ में गैर-संचारी बीमारियों के लिए स्वास्थ्य शिविरः लुपिन फाउंडेशन और सरकार मिलकर करेंगे निःशुल्क जांच व उपचार

गोविंदगढ़ (अलवर) अलवर जिले के गोविन्दगढ़ में गैर-संचारी बीमारियों (एनसीडी) की रोकथाम और उपचार के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है, जिसके तहत अलवर जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

गोविन्दगढ़ सीएचसी पर महीने में दो बार ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस महीने का शिविर 11 दिसंबर और 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा।

शिविर संचालक गौरव सैनी ने जानकारी दी कि बीपी, शुगर, सांस संबंधी बीमारियां जैसे दमा और अस्थमा, तथा हृदय संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क जांचें और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। एक प्रशिक्षित टीम मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। उपलब्ध जांचों में बीपी, शुगर (एचबीए 1 सी), एक्स-रे, सीबीसी, स्पाइरोमेट्री, ईको, 2डी और एचआरसीटी शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है