आचार्य शांति सागर स्मृति जैन संत भवन का उद्घाटन एवं मंदिर स्थापना 14- 15 दिसंबर को होगा आयोजित
अलवर (कमलेश जैन) अतिशयकारी परम हितकारी राजस्थान का सिंह द्वारा कहे जाने वाली ऐतिहासिक महत्व की धर्म नगरी अलवर में 1008 मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर अलवर में आचार्य शांति सागर स्मृति जैन संत भवन का भव्य उद्घाटन एवं चतुर्थ मंदिर स्थापना दिवस समारोह वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री 108 श्री ज्ञान भूषण जी मुनिराज रत्नाकर के पावन आशीर्वाद से उनकी परम प्रभाविका शिष्य क्षुलीका ज्ञान गंगा माता जी के पावन सानिध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित अरविंद जैन के निर्देशन में 14 - 15 दिसंबर को आकर्षक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यकारिणी सदस्य केसरी जैन ने बताया कि 14 दिसंबर रविवार को 6:30 बजे श्री जी का अभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजन, 7:30 बजे संगीत महामंडल विधान संत भवन पर, शाम 6:00 आरती एवं भक्ति संध्या, 15 दिसंबर सोमवार 6:30 बजे श्री जी का अभिषेक शांति धारा सामूहिक नित्य नियम पूजन प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण चित्राणनावरण दीप प्रज्वलन प्रवचन सम्मान समारोह उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम के शिरोमणि संरक्षक भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री वन एवं पर्यावरण भारत सरकार संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ है।