ट्रक बाईक में भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर घायल ,अलवर रेफर
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ थाना क्षेत्र के बबेली स्थित भगत का बास में ट्रक व बाईक की भिडन्त में बाईक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई एवं दो जने गंभीर घायल हो गए। दो घायलों में बूचपुरी निवासी रामौतार पुत्र मिठाराम मीना व अजीत पुत्र मुनेश मीना को घटनास्थल से उपचार के लिए अलवर ले गए। वही मृतक रैणी क्षेत्र के बूचपुरी निवासी बाबूलाल मीना पुत्र रामकिशन के शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजन किरोड़ीलाल मीना ने बताया कि तीनों बाईक पर सवार होकर बूचपुरी से माचाडी की ओर बबेली होते हुए आ रहे थे। तभी माचाडी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारदी। जिससे बूचपुरी निवासी बाबूलाल मीना की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से राजगढ़ सीएचसी लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह होगा। वही दोनों घायलों को घटनास्थल से उपचार के लिए अलवर ले गए।


