भाजपा के दो वर्ष पहले पूरे होने पर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को कस्बे के गणेश पोल स्थित गणेश जी महाराज के वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर प्रचार रथ को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, व जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल भाजपा नेता बन्ना राम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर विधानसभा में प्रचार के लिए रथ को रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से सरकार के 2 वर्षों के विकास कार्यों को एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। जिससे आमजन इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इस मौके पर प्रचार रथ के साथ आए लोगों का फूल माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात रथ को बहाली गांव के लिए रवाना किया गया। रथ के बहाली गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

