साउथ अफ्रीका में भारतीय युवक की संदिग्ध मौत: 4 दिन बाद आया शव, गांव में दी समाधि
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के धमरेड निवासी एक व्यक्ति की गत 11 फरवरी को साउथ अफ्रीका के लुसाका में मौत हो गई थी, जिसका शव सोमवार को पैतृक गांव धमरेड पहुंचा। जहां मृतक गंगाराम पुत्र रमेश योगी को समाधि दी गयी। जानकारी के अनुसार धमरेड स्थित नाथ मौहल्ला निवासी गंगाराम योगी पुत्र रमेशचंद योगी साउथ अफ्रीका की राजधानी जानदिया लुसाका सिटी की एक मार्बल की माइंस में होल मेजर का कार्य करता था। जिसकी 11 फरवरी 2026 को उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक गंगाराम अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, पुत्र दीपक पुत्री मोनिका व काजल को छोड़ गया। गंगाराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक गंगाराम योगी के भतीज़े विष्णु योगी ने बताया उसके चाचा गंगाराम के दो लड़की व एक लड़का है। वह 15 अगस्त 2025 को साउथ अफ्रीका के लुसाका में काम करने के लिए गए थे। उनसे प्रतिदिन रही थी। वही साथी जितेंद्र सिंह राठौड़ का 11 फरवरी 2026 को फ़ोन आया था की गंगाराम के बुखार आया था और उन्हें चिकित्सको ने इंजेक्शन लगाया था। जिनसे उनके मुंह मे जाग आगए और मृत्यु हो गयी। जिसको लेकर परिजनों ने जिला कलेक्टर व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को शीघ्र शव को लाने की मांग की थी। जिस पर रविवार को दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनका शव आया और शव सोमवार को पैतृक गांव धमरेड पहुंचा। जहाँ विधिवत रूप से समाधि दी गई।


