ट्रेलर से कार में मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल; हलैना पुलिस बनी मददगार, महवा से वृन्दावन जा रहे घूमने

Dec 14, 2025 - 11:32
Dec 14, 2025 - 12:13
 0
ट्रेलर से कार में मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल; हलैना पुलिस बनी मददगार, महवा से वृन्दावन जा रहे घूमने

हलैना (विष्णु मित्तल) जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित हलैना थाना क्षेत्र के आमोली टोल प्लाजा के पास एक टेलर ने कार में टक्कर मार दी,जिस हादसे में दो महिला सहित तीन जने घायल हो गए,जबकि चालक सहित अन्य चार जने बाल-बाल बच गए।   सूचना पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोल वसूल कम्पनी की सुरक्षा टीम की मदद से घायलों को कस्वा हलैना के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से घायलों को भरतपुर रैफर कर दिया,लेकिन घायलों के परिजन सभी घायलों को महवा ले गए। टेलर चालक कोहरे का फायदा उठा कर टेलर को लेकर भाग निकला। कार में सवार लोग दौसा जिले के कस्वा महवा से वृन्दावन घूमने जा रहे थे और एक ही परिवार के सदस्य थे।

 थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि जयपुर नेशनल हाइवे स्थित आमोली टोल प्लाजा के पास टेलर-कार भिडन्त की सूचना मिली,जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टोल वसूल कम्पनी की सुरक्षा टीम के सहयोग से हलैना के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से समस्त घायल जयपुर उपचार कराने के लिए चले गए। उन्होने बताया कि ये हादसा कोहरे के कारण हुआ और टेलर के चालक ने यू-टर्न लिया और कार में टक्कर मार दी,टेलर चालक पुलिस के पहुंचे से पहले ही टेलर को लेकर कर निकल गया,जिसकी तलाश जारी है। उन्होने बताया कार में सवार दौसा जिले के कस्वा महवा निवासी एकान्त उपाध्याय और उसकी मां सोमकला उपाध्याय एवं भाभी ललिता देवी घायल हो गए। जबकि चालक सहित अन्य चार जने बाल-बाल बच गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................