14 जून को सुबह 6.15 से होगा ऑन लाईन योगसत्र, रिकॉर्ड में भागीदार बनेगें नागरिक; टोल फ्री नम्बर पर पंजीयकरण करायें- जिला कलक्टर

Jun 8, 2026 - 19:33
 0
14 जून को सुबह 6.15 से होगा ऑन लाईन योगसत्र, रिकॉर्ड में भागीदार बनेगें नागरिक; टोल फ्री नम्बर पर पंजीयकरण करायें- जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि सभी विभाग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 14 जून को होने वाले ऑल लाइन योगा सत्र में पंजीयन करवाकर सामाजिक, नागरिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। 
जिला कलक्टर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने 14 जून को विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन रखा है। इसके लिए सभी नागरिकों को टोल फ्री नम्बर 18003157008 पर अपने मोबाइल से पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय ने हैबिल्ट हेल्थ टेक कंपनी के सहयोग से 14 जून को सुबह 6.15 बजे से 7.35 बजे तक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जायेगा। इसका उद्देश्य एक साथ सबसे अधिक लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए नियमित योग के महत्व के बारे में बताना है। 
उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रियता से भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के कार्मिकों, गैर-सरकारी संस्थाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, योग साधकों, पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
उप निदेशक आयुर्वेद साधुराम जैमनी ने बताया कि ऑन लाइन योग सत्र में भागीदार बनने के लिए नागरिकों को मोबाइल डिवाइस से पंजीकरण करना होगा। टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराया जा सकेगा। एक डिवाइस पर एक ही प्रतिभागी की गणना की जाएगी। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराया जा रहा है, जिसके बाद प्रतिभागियों को योग सत्र का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्थाओं से सम्पर्क किया जा रहा है। 
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, प्रमुख चिकित्साधिकारी आयुर्वेद डॉ. चन्द्रप्रकाश दीक्षित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................