भाजपा देहात की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ का कार्यकताओ ने किया स्वागत
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी की नागौर देहात नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ के जिला कार्यालय परबतसर पहुंचने पर मकराना भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़ का साफा, माला व दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया।
मकराना मंडल अध्यक्ष जितेंद्र इंदौरा के नैतृत्व में उपाध्यक्ष कांता भंडारी व नोरतराम नायक, महामंत्री कृष्णा दाधीच व नरेंद्र सिंह (राजू बन्ना), मंत्री नीरज जोशी, विष्णु सिंह व सागरमल सैनी, कोषाध्यक्ष विजय बाफना, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, प्रवक्ता ओमप्रकाश टेलर, सारिका खंडेलवाल, सदस्य रवि सिंगोदिया, लक्ष्मण प्रजापत, प्रेम प्रकाश कुमावत, कमला देवी शर्मा, मालचंद स्वामी, दीपक सिंह भाटी, ज़ुबैर नेता, बोरावड़ मंडल महामंत्री सुरेश मौर, मो. अवेश सहित अन्य मौजूद जनों ने जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि सरकार के दो साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। सुशासन पखवाड़ा में निर्धारित कार्यक्रम में सहयोग करें। एसआईआर का द्वितीय चरण में सक्रियता दिखाएं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं एवं संगठन को मजबूत करें। इस दौरान जिला महामंत्री नवनील गौड़, जिला मंत्री अमन जैन, जिला कार्यालय मंत्री लादूराम, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद आर्य सहित अन्य जने मौजूद रहे।


