एसडीएमसी सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, विद्यालय विकास के लेकर हुई चर्चा
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना मे एसडीएमसी सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रधानाचार्य छोटूराम बाजडोलिया की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानाचार्य बाजडोलिया ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि एसडीएमसी विद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है जो विद्यालय विकास मे सबसे अहम भूमिका अदा करती है। विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक विकास मे आपकी सहभागिता बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बालकों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी पूरी जिम्मेदारी बनती है। विद्यालय बालकों को गुणात्मक, प्रभावी शिक्षा एवं बालको की दक्षताओ को उभारने के लिए पूरी लगन के साथ प्रयासरत है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर बालको को राष्ट्र के लिए सुनागरिक बनाने मे अपनी महत्ती भूमिका अदा कर सकते हैं।
दक्ष प्रशिक्षक रामेश्वर लाल डूडी ने सदस्यों को विद्यालय के प्रति उनके कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद व्यास ने विद्यालय में बालकों के लिए सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक अब्दुल रऊफ ने कार्यशालाओं की व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। कार्यशाला में व्याख्याता शाहरुख अली, सीमा शर्मा, अनवर अली गहलोत, तबस्सुम बानो, मोहम्मद आलम, पार्वती, ताहेरा, खेमचन्द सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

