चेयरमेन के कार्यकाल का अन्तिम शिविर मे शुक्रवार को विधिवत रूप से किया जाएगा पट्टों का वितरण

Dec 18, 2025 - 14:01
 0
चेयरमेन के कार्यकाल का अन्तिम शिविर मे शुक्रवार को विधिवत रूप से किया जाएगा पट्टों का वितरण

अंता (शफीक मंसूरी ) राज्य सरकार द्वारा लगाए गए 25 दिसम्बर तक चलने वाले शिविर मे  नियमानुसार बनाए गए पट्टों का वितरण पालिका चेयरमेन रामेश्वर खंडेलवाल के अंतिम कार्यकाल मे   नगर पालिका अंता द्वारा दिनांक 19 दिसम्बर 2025, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसर अंता में किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के पात्र नागरिकों को विधिवत रूप से पट्टों का वितरण किया जाएगा, जिससे आमजन को स्थायित्व एवं कानूनी अधिकार का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार होंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मोरपाल सुमन, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी अंता, जगदीश मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बारां, राकेश जैन जिला महामंत्री भाजपा बारां, जयेश गालव जिला उपाध्यक्ष भाजपा बारां की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अंता के चेयरमैन रामेश्वर खण्डेलवाल करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित नन्दवाना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर अतिथिगण लाभार्थियों को पट्टे प्रदान करेंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। पट्टा वितरण से नगरवासियों को कानूनी सुरक्षा के साथ-साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रविंद शर्मा ने बताया कि नगर पालिका अंता द्वारा आमजन के हित में इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................