शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी रामस्वरूप गुप्ता राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, खेरली का बढ़ाया गौरव

Nov 4, 2026 - 18:15
 0
शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी रामस्वरूप गुप्ता राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, खेरली का बढ़ाया गौरव

खेरली (दिनेश लेखी) खेरली कस्बे के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी 94 वर्षीय रामस्वरूप गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उनके आजीवन समर्पण, उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के चीफ नेशनल कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस (सेवानिवृत्त) डॉ. के.के. खंडेलवाल ने उन्हें शाल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान 3 नवंबर 2026 को हरियाणा के पलवल जिले के गढ़पुरी स्थित नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित डायमंड जुबली समारोह के समापन अवसर पर प्रदान किया गया।
रामस्वरूप गुप्ता को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से खेरली कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों, समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारीगण, उनके सुपुत्र बृजेन्द्र गुप्ता, पौत्र आनंद खंडेलवाल, खेरली खंडेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष गोकुल खंडेलवाल, कठूमर मंडल के स्काउट प्रमुख एवं बिचली वाले अध्यापक ओमप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है