साई होतूराम की बरसी उत्सव का आयोजन 20 दिसंबर को
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनन्द नगर कॉलोनी स्थित साई होतुराम दरबार साहिब में साई होतूराम जी की बरसी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। सेवादार राजू भगत एवं पीकू लालवानी ने बताया की इस पावन अवसर पर साई होतुराम दरबार साहिब के संत मोहनलाल भगत के सानिध्य में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगें।
कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्संग आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन होगा। वहीं सायंकाल 4 बजे से 8 बजे तक पुनः सत्संग तथा रात्रि 8 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं साई होतुराम दरबार साहिब के सेवदारों की और से संभाली जायेगी।

