गोविन्दगढ़ मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत: फर्नीचर का काम करता था मृतक, दो दिन पहले ही आया था गांव

Dec 23, 2025 - 06:32
 0
गोविन्दगढ़ मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत: फर्नीचर का काम करता था मृतक, दो दिन पहले ही आया था गांव

अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में देर शाम एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रेलवे फाटक से वनखंडी महादेव की ओर रेलवे पटरी पर हुई।

एएसआई मोहनलाल ने बताया कि पुलिस को रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को गोविन्दगढ़ सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल पुत्र मंगल सैनी निवासी भैंसड़ावत, थाना गोविन्दगढ़ के रूप में हुई है। राहुल अलवर में फर्नीचर का काम करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव आया था।

पुलिस ने बताया कि शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है