वरिष्ठ शासन सचिव और अतिरिक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान 43 अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Dec 24, 2025 - 13:21
 0
वरिष्ठ शासन सचिव और अतिरिक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान 43 अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार निरीक्षण दल के वरिष्ठ शासन उपसचिव एवं अतिरिक्त निदेशक केआर मीना के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल राजगढ़ उपखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर"अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ होती हुई नजर आई "
निरीक्षण के दल के पहुंचने सभी विभाग के कार्यालयों में हड़कंप मच गया। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान कुल 171 राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों में से 43 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जहां उन्होंने उपस्थिति पंजीयका को कब्जे में लिया।

निरीक्षण दल के वरिष्ठ शासन उपसचिव एवं अतिरिक्त निदेशक केआर मीना ने बताया कि प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार निरीक्षण करते है। जिसके तहत राजगढ़ उपखण्ड पहुँचे। उन्होंने बताया कि वन संरक्षक के कार्यालय में तीन बार गए तो ताला लगा मिला एवं एक भी कर्मचारी नही मिला। एसडीओ कार्यालय की उपस्थिति पंजीयका देखने पर पाया की एसडीएम द्वारा गत दो माह नवम्बर व दिसम्बर से उपस्थिति पंजिका में दर्ज नही कर रही है। जोकि बड़ी सोचनीय है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................