भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सौ वर्ष पूरे होने के क्रम में होगी विशेष बैठक का आयोजन
अलवर (अनिल गुप्ता) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 26दिसंबर को किशनगढ़ बास में एक विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राजगढ़ शाखा के संयोजक एडवोकेट मनोज बोहरा ने बताया कि पार्टी के सौ वर्ष पूरे हो जाने के साथ 101वें वर्ष के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा रोहण के साथ गौरवशाली इतिहास पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।इस कार्यक्रम में राजगढ़ से भी लोग प्रतिनिधित्व करेंगे।