अतिरिक्त निदेशक ने किया सकट पीएम श्री स्कूल व राजपुर बड़ा केजीबी विधालय का निरीक्षण

Dec 24, 2025 - 14:15
 0
अतिरिक्त निदेशक ने किया सकट पीएम श्री स्कूल व राजपुर बड़ा केजीबी विधालय का निरीक्षण

 सकट (अलवर)  शिक्षा संकुल जयपुर की अतिरिक्त निदेशक कृष्णा शर्मा ने बुधवार को कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजपुर बड़ा के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त निदेशक कृष्णा शर्मा ने पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को परखा और कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पोषाहार को साफ सफाई से बनाने व बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए और अधिक सुधारने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य पूरण चंद मीना सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा। उधर शिक्षा संकुल जयपुर की अतिरिक्त निदेशक कृष्णा शर्मा ने राजपुर बड़ा गांव के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय की संपूर्ण साफ सफाई, बच्चियों के शयन कक्ष, पोषाहार रसोई, पोषाहार स्टोर का अवलोकन कर विद्यालय रिकॉर्ड को जांचा। इस मौके पर एसीबीओ कमल कुमार मीणा, पीआईओ प्यारे लाल, पूरण चंद मीना, प्रधानाध्यापिका रामपति मीना सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................