विधायक निधि में कमीशनखोरी मामला, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Dec 24, 2025 - 14:16
 0
विधायक निधि में कमीशनखोरी मामला, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान में विधायक निधि से हुए कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के मामलों के बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत भुसावर उपखंड पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत दीवली के बौराज गांव में बंध की पाल पर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। राजस्थान सरकार के निर्देश पर, अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत बुधवार को भुसावर उपखंड क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत दीवली के बौराज गांव में विधायक निधि से हुए कार्यों का जायजा लिया। सावंत ने इन कार्यों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही। उन्होंने बंध की पाल सहित अन्य विकास परियोजनाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत की। निरीक्षण के बाद, वे भरतपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह और उपखंड अधिकारी भुसावर राधेश्याम मीणा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................