गुड़िया प्रीमियम लीग मे पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत
तखतगढ़ (बरकत खान) मंत्री जोराराम कुमावत ने गुड़िया में गुड़िया प्रीमियम लीग (GPL) में पहुंचकर क्रिकेट प्रेमियों का हौसला अफजाई किया| मंत्री का आयोजकों ने किया स्वागत| क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत पहुंचे मंत्री ने जोजावरी माता के दर्शन कर मांगी खुशहाली की मांग की| पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठीया,प्रशासक शंभूराम मीना,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुंदनसिंह सहित अन्यों ने संबोधित किया| मंत्री जोराराम कुमावत गुड़िया से कोसेलाव जाते समय बलाना पहुंचे| बलाना-राजपुरा मार्ग पर प्रस्तावित गौशाला का निरीक्षण किया|
मवेशियों के पीने के पानी की मांग को लेकर प्रशासक शंभूराम मीना ने हैडपंप की मांग रखी| मंत्री ने हाथोहाथ हैंड पंप खोदने की जारी की स्वीकृति| मंत्री को ग्रामीणो ने अवगत करवाया कि रबी की फसल को लेकर मवेशियों को एकत्रित करने के लिए गौशाला खोलने से मिलेगा किसानों को नुकसान नही होगा| प्रशासक शंभूराम, जालमसिंह, भीमसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताया| कोसेलाव में फूटरमल कोठारी राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन व कोठारी शीतल जल गृह के उदघाटन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे |