NSS विशेष शिविर का भव्य समापन: स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान

Mar 20, 2026 - 16:06
 0
NSS विशेष शिविर का भव्य समापन: स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान

तखतगढ़ (बरकत खान) संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS +2 स्तर) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। 14 मार्च से 20 मार्च 2026 तक चले इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और श्रमदान के माध्यम से सेवा का संदेश दिया। शिविर के विभिन्न सत्रों में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें समाज सेवा और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया।

समापन समारोह के अतिथि एलआईसी (LIC) तखतगढ़ के प्रबंधक श्री दीपक रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस गरिमामयी अवसर पर  बृजेश सिंह यादव,  सांवल राम, जितेंद्र सिंह,  भगवत सिंह और  तरुण सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शिविर के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................