राजकीय महाविद्यालय खैरथल में शिविर के चौथे दिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों के द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत के समूह गायन से हुई। स्वयंसेवकों ने योग एवं जुंबा किया जिसके बाद युवाओं ने एक ओर महाविद्यालय में लगाये गए वृक्षों को पानी देने के लिए महाविद्यालय परिसर में पानी के पाइप लगाए साथ ही खेल मैदान को विकसित करने की दृष्टि से श्रमदान किया।
कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र के दौरान एनएसएस एवं महाविद्यालय में संचालित मतदाता साक्षरता समिति के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समूह में विषय से संबंधित पोस्टर बनाए। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने स्वयंसेवकों को वोट देने एवं अपने परिजनों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता साक्षरता क्लब के प्रभारी डॉ दीपक कुमार ने युवाओं को एसआईआर की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें अपने पास-पड़ोस में जागरूकता लाने का आह्वान किया। इस दौरान निशा, रणवीर, राधा, कृष कुमार, भारती, प्रीति कुमारी आदि स्वयंसेवकों ने भी जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र विषय पर अपने विचार रखे। सांस्कृतिक सत्र में रिया, आशा एवं पायल ने राजस्थानी लोकनृत्य की धुनों पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, प्रभुदयाल, सौम्या बारेठ उपस्थित रहे।