टपूकड़ा महाविद्यालय में सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Jan 5, 2026 - 12:55
 0
टपूकड़ा महाविद्यालय में सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में  राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत छात्राओं की रचनात्मकता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने हेतु रंगोली, फायरलेस कुकिंग तथा मेहंदी प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के साथ-साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा से पधारे देवी सिंह व्याख्याता एवं दिनेश कुमार अध्यापक भी उपस्थित रहे। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेश, भारतीय संस्कृति एवं स्वच्छता, नशा मुक्त भारत जैसे विषयों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में बिना आग के पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए गए। महिला नीति प्रभारी डॉ. उमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में पोषण जागरूकता, समय प्रबंधन एवं रचनात्मकता का विकास करना था। तैयार व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुति एवं पौष्टिकता के आधार पर किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइनों की सुंदर मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। डिज़ाइन की सुंदरता, साफ-सफाई, समरूपता एवं फिनिशिंग के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता में सुषमा प्रथम काजल द्वितीय रिंकू बिसारिया तृतीय , फायरलेस कुकिंग में  सानिया प्रथम, मुस्कान गर्ग  द्वितीय, मुस्कान तृतीय तथा रंगोली में पम्मी प्रथम तथा सिमरन द्वितीय विजेता घोषित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य मनोज चौपड़ा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................