बयाना उप जिला अस्पताल में निःशुल्क दवा केन्द्र पर घंटों लाइन, मरीज परेशान

Nov 30, 2025 - 12:39
 0
बयाना उप जिला अस्पताल में निःशुल्क दवा केन्द्र पर घंटों लाइन, मरीज परेशान

बयाना / कौशलेंद्र दत्तात्रेय
 उप जिला अस्पताल में प्रत्येक रविवार के दिन निःशुल्क दवा केन्द्र पर दवा लेने पहुंचे मरीजों को घंटों लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मरीज लाइन में लगकर थक जाते हैं, लेकिन फिर भी दवा मिलने में काफी समय लग जाता है। इस रविवार को स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई, जब अस्पताल में केवल एक ही निःशुल्क दवा काउंटर खुला, जिससे दवा लेने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

दवा काउंटर पर लाइन में खड़े मरीजों और परिजनों ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन बयाना उप जिला अस्पताल में सिर्फ दो काउंटर ही संचालित होते हैं। मरीजों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग दवा लेने पहुंचते हैं, ऐसे में दो काउंटर काफी नहीं हैं। नतीजतन मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

रोगियों का कहना है कि वे पहले ही बीमारी से परेशान रहते हैं, ऊपर से लंबी लाइन में लगने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। रविवार को तो एक ही काउंटर खुला होने के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी साफ दिखी।

मरीजों व स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रुदावल एव  बयाना डाग क्षेत्र, से बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल आते हैं, इसलिए अस्पताल में कम से कम चार निःशुल्क दवा काउंटर शुरू किए जाएं, ताकि भीड़ कम हो सके और मरीजों को राहत मिल सके।

अस्पताल प्रशासन से लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................