शिक्षक राष्ट्र निर्माता एवं समाज का पथ प्रदर्शक .,.. लखारा

May 15, 2024 - 12:56
May 15, 2024 - 20:34
 0
शिक्षक राष्ट्र निर्माता एवं समाज का पथ प्रदर्शक .,.. लखारा

वैर, भरतपुर 

     राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय के महामंत्री महेंद्र लखारा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता के साथ-साथ समाज का पथ प्रदर्शक है। प्रत्येक शिक्षक में राष्ट्रवाद व मूल संस्कृति की भावना दिल में पैदा कर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। 

महामंत्री लखारा मुख्य अतिथि के बतौर संगठन की उपशाखा वैर एंव भुसावर की संयुक्त बैठक में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सीता (वैर) के सभागार में उद्बोधन व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज की अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करता है। अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि हरिशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश में सबसे बड़ा संगठन है जिसकी गत वर्ष 1.60 लाख सदस्यता वर्तमान सत्र में 2.50 लाख सदस्यता लक्ष्य रखा है। सरकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को 1 जुलाई 2024 से लागू करने, छठवें वेतनमान में सावन्तं कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लागू करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों को अभिभावकों के आधार पर हिंदी माध्यम में करने सहित अन्य मांगों पर सरकार को विचार करना चाहिए। 

जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा ए.आई.पी.टी.एफ व ए.आई.एस.टी.एफ, एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी महासंघ से संबंध है। बैठक प्रारंभ पर मां सरस्वती के समझ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से विजय सिंह प्रधानाध्यापक, राम सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, तेज सिंह गुर्जर, सत्य प्रकाश शर्मा अध्यक्ष वैर, हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय अध्यक्ष भुसावर, बाल स्वरूप पांडे मंत्री,  उषा गोयल महिला मंत्री भुसावर ने माला, साफा बांधकर प्रतीक चिन्ह भेंट कियें।

बैठक में विशिष्ट अतिथि मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य खोहरा, पुष्पेंद्र सिंह प्रधानाचार्य वैर, नरेंद्र पाल शर्मा जिला मंत्री, राम सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय अध्यक्ष भुसावर ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के प्रयास शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं संगठन के उद्देश्यों को पदाधिकारी आम शिक्षकों को अवगत करायें।

इस अवसर पर समय सिंह गुर्जर व्याख्याता, विजय सिंह गुर्जर प्रधानाध्यापक, अनूप पाराशर,उषा गोयल, बाल स्वरूप पांडे, रामकिशन गुर्जर, फूल सिंह विजाणिया, राहुल शर्मा, राकेश कुमार मीणा, कमल चंद, यतीश, अनूप पाराशर,मुकेश चंद्र अग्रवाल, दारा सिंह, तेज सिंह, राहुल धाकड़, लक्ष्मी नारायण मीणा, पंकज दत्तात्रेय, नेम सिंह, तेज सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।

अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त कर सदस्यता लक्ष्य को शत प्रतिशत करने का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow