बांध क्षेत्र के चारों ओर बनी हुई पाड़ क्षेत्र का अतिक्रमण को लेकर दूसरे दिन भी निरीक्षण जारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे स्थित करीब 7 किलोमीटर की परिधि में बांध क्षेत्र के चारों ओर बनी हुई पाड़ का वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश राज्य सरकार द्वारा प्रसारित किए गए हैं। राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा आदेशित राजस्व विभाग सेटलमेंट विभाग जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बांध क्षेत्र का निरीक्षण आज दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
राज्य सरकार के लिए वर्तमान मौका रिपोर्ट संयुक्त विभागो द्वारा अतिक्रमण को लेकर तैयार की जा रही है। संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर संयुक्त टीम द्वारा राज्य सरकार को जिलाधीश के माध्यम से प्रेषित की जाएगी।