स्कूलों में साइबर अपराध को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Jan 7, 2026 - 13:11
 0
स्कूलों में साइबर अपराध को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नयाबास स्थित महात्मा गांधी स्कूल में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बच्चों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक और अनजान एप्लिकेशन से होने वाले नुकसान के बारे में सरल भाषा में समझाया। कांबले ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से आए कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत भरोसा न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या आधार से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने और प्राइवेसी सेटिंग्स का ध्यान रखने पर भी जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यदि कोई भी साइबर अपराध होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................