मौजपुर में हुआ भजन जिकड़ी का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) निकटतम मौजपुर ग्राम में श्री श्री 1008 श्री बाबा बिहारीदास कुटिया पर बाबा छंगादाश जी महाराज की अध्यक्षता में भजन जिकड़ी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों सहित आसपास के लोगो लोगों ने शिरकत की। गायक दुलीचंद ,लालाराम, रोहतास यादव ,घनश्याम पीटीआई, मोहरसिंह, दयाराम मास्टर, ढोलक पर भोम सिंह रहे। मंच संचालक रघुवर दयाल सैनी ने किया ।जिकड़ी दंगल में उपस्थित लोगों को शप्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में गायक कलाकारों को फूल माला एवं साफा बंधन से सम्मानित किया गया।


