बाल प्रतिभाओं को मिला सम्मान, बच्चों में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम गढ़ी एवं चांदपुरी में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, खेल, करुणा, नेतृत्व, सामाजिक सेवा एवं नवाचार जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पहचान देना और उनका उत्साहवर्धन करना था। इस सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को मोमेंटो, माला, टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गढ़ी के प्रधानाचार्य यादवेन्द्र यादव ने कहा ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। बाल सरपंच मोनिका गुर्जर ने कहा, “यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। हम इसे केवल अपनी उपलब्धि न मानते हुए दूसरों की मदद के रूप में भी लेंगे ताकि हमारे साथी बच्चे भी आगे बढ़ सकें।
इस दौरान शिक्षा में मोनिका गुर्जर कक्षा 12– 94.33%, आंचल खटीक कक्षा 10 – 90.20%, मनीषा सैनी कक्षा 9– 85.67%,करिश्मा मीना – 84.40%,मनोज कक्षा 12 – 80.20%, सुनीता शर्मा कक्षा 12– 80.20%,मनीषा कक्षा 11 – 85%,योगिता शर्मा कक्षा 10 – 82.83%, मोनिका शर्मा कक्षा 9 – 80%,विशेष क्षेत्रों में योगदान के लिए मनीषा – कला, कनिका – करुणा, मोना गुर्जर – कत्थक नृत्य, सुनील – कुश्ती, सकीना एवं किरण – कविता लेखन, मेघराज – सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में 18 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया गया। 2 स्कूलों एवं सामुदायिक समूहों ने प्रतिभा पहचान में सहयोग किया। इस दौरान लगभग 300 से अधिक बच्चों ग्रामीणों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों एवं बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

