स्कूली विद्यार्थियों ने किया खेड़ली थाने का भ्रमण
खेड़ली। (दिनेश लेखी) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पुलिस थाने का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना अधिकारी विजय कुमार चंदेल द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा साथ ही उनके आदेशों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
थाना अधिकारी विजय कुमार चंदेल द्वारा पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी भी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं बालको से संबंधित अपराधों, और नवीन आपराधिक कानूनो के बारे में जागरूक किया गया।
वहीं विजय कुमार चंदेल द्वारा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर, पुलिस विभाग संबंधित सोशल मीडिया हैंडल्स, राजकोट सिटीजन अप आदि के संबंध में जानकारी देते हुए जीवन में कभी भी नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों द्वारा थाने में पुलिस मैस, क्वार्टर, बंदीगृह, रिकॉर्ड कक्ष, स्वागत कक्ष आदि का भ्रमण किया और पुलिस की कार्य प्रणाली को गहनता से देखा गया।इस दौरान समस्त थाना स्टाफ व विधालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थी।


