मुख्यमंत्री योगी के कर-कमलों से वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर–2026’ का विमोचन

Jan 14, 2026 - 14:08
 0
मुख्यमंत्री योगी के कर-कमलों से वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर–2026’ का विमोचन

गोरखपुर (शशि जायसवाल) मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखपुर नगर निगम द्वारा प्रकाशित ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर–2026’ का भव्य विमोचन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव,  विधायक विपिन सिंह, सम्मानित पार्षदगण, नगर आयुक्त  गौरव सिंह सोगरवाल सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा जारी यह कैलेंडर मात्र तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि गोरखपुर के स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का एक जीवंत दस्तावेज है। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25 में प्राप्त 5-स्टार रेटिंग तथा ‘सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ श्रेणी में देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान जैसी गौरवशाली उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
कैलेंडर में शहर के सतत विकास को ध्यान में रखते हुए अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर, तथा राप्ती नदी के संरक्षण हेतु फाइटोरेमेडिएशन जैसी आधुनिक तकनीकों का विवरण शामिल किया गया है। इसके साथ ही ‘वेस्ट टू वंडर’, लिगेसी वेस्ट निस्तारण, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
नगर निगम का उद्देश्य इस कैलेंडर के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा जन-भागीदारी को बढ़ावा देते हुए गोरखपुर को एक आदर्श, स्वच्छ एवं आधुनिक नगर के रूप में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।
यह कैलेंडर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की थीम “स्वच्छता की एक पहल – बढ़ाये हाथ, करें सफाई साथ” से जुड़कर आमजन में स्वच्छता के प्रति चेतना और सहभागिता को और मजबूत करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................