चार साल पुराने हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास एवं एक लाख के अर्थ दंड से किया दंडित

Jan 16, 2026 - 13:32
 0
चार साल पुराने हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास एवं एक लाख के अर्थ दंड से किया दंडित

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में चार साल पुराने एक हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट संख्या-3 की न्यायाधीश जज ज्योति सोनी ने आरोपी परमजीत को दोषी मानते हुएअंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को लिवारी गांव निवासी दीपक यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर परमजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि दीपक से एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने दीपक को अपने घर बुलाकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। जब शव पूरी तरह नहीं जला, तो उसने शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने मौके से शव के बिखरे अवशेष बरामद किए।
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 27 गवाह और 77 दस्तावेज पेश किए ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................