विवेकानंद जयंती मनाई धूमधाम से बच्चों को गर्म स्वेटर जुराब किए वितरित

Jan 16, 2026 - 13:28
 0
विवेकानंद जयंती मनाई धूमधाम से बच्चों को गर्म स्वेटर जुराब किए वितरित

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा तालाब राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवेकानंद जयंती को नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया।  इस अवसर पर सर्वप्रथम मां भारती विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष पदमा गोयल, लोकेश रावत तथा शाला प्रमुख अंजना गुप्ता ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को समझाते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त करने में सभी के योगदान देने की बात दोहराई।
 इस अवसर पर सचिव रश्मि विजय, प्रीति विजय,लोकेश रावत, दीपक विजय शाला प्रिंसिपल अंजना गुप्ता एवं शाला के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा न करेंगे ना करने देंगे की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।इसके साथ भारत विकास परिषद द्वारा शाला के जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर व जुराब प्रदान की गई ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................