आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

Jan 17, 2026 - 13:27
 0
आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक  कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूल नायक चमत्कारिक प्रतिमा का धूमधाम से महोत्सव मनाया गया।  जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार 17 जनवरी को कस्बे सहित मौजपुर हरसाना मे विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
भगवान ऋषभदेव आदिनाथ  के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर सभी जैन मंदिरों में उपखंड क्षेत्र में विशेष पूजा अर्चना की गई । प्रातःकालीन बेला में कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लोकेश जैन मोंटू जैन धीरज जैन आदि जिनेन्द्र भक्तों द्वारा आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया।  

सभी भक्तगण सामूहिक रूप से निर्वाणकांड का वाचन करते हुए आदिनाथ के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर  सुमत जैन कमलेश जैन कमल जैन मनीष जैन इंदिरा जैन माला जैन मंजू जैन पलक जैन आदि महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे। कस्बे की जिन मंदिर में आज शाम शनिवार को 48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ की महाअर्चना का आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................