अवैध रूप से संचालित बारौली की आरा मशीन सहित 5 को किया सीज; वन माफिया में हड़कंप
हलैना (विष्णु मित्तल) उपवन संरक्षक प्रमोद धाकड़ के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी नदबई राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अवैध आरा मशीनों की जांच पड़ताल के दौरान ग्राम सैधली में तीन आरा मशीन अवैध रूप से संचालित पायी गयी एवं जिन्हें मौके पर सीज की गयी एवं लगभग मौके पर पड़ी लकड़ियों को जब्त कर सुपुर्दगी में दिया गया।
इसी प्रकार ग्राम बारौली में अवैध रूप से संचालित एक आरा मशीन सीज की गयी एवं एक आरा मशीन सलेमपुर खुर्द में सीज की गयी। कुल 5 आरा मशीनों पर कार्यवाही की गयी जिससे अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया।
कार्यवाही में क्षेत्रीय वन अधिकारी के साथ सुमित सिंह वनपाल नाका डहरा मोड़, रेणुबाला मीणा वनपाल नाका खेड़ली मोड़, हेमलता प्रभारी वनपाल नाका हलैना, ओमेन्द्र शर्मा, केशव सिंह, वर्षा फौजदार, आकाश शर्मा, धर्मयुग वनरक्षक एवं वाहन चालक लाखन सिंह रहे मौजूद। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बतलाया कि आरा मशीनों पर कार्यवाहियां जारी रहेंगी।