51 मीटर के तिरंगे के साथ उपखंड मुख्यालय पर निकाली तिरंगा रैली
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज उपखंड मुख्यालय वैर पर उपखंड अधिकारी सचिन यादव के नेतृत्व एवं निर्देशन में तथा नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु महावर के सानिध्य में तिरंगा रैली का आयोजन पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर से वाया भुसावर गेट शहर के मुख्य मार्गों से किया गया । तिरंगा रैली में 51 मीटर के तिरंगे के साथ नगर पालिका पार्षदगण, समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समाजसेवी तथा नागरिकगणों सहित विद्यालय के 1000 विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित कुल 1400 लोगों ने तिरंगा हाथों में थाम कर भारत माता की जय , वंदे- मातरम के उद्घोषों से कस्बे के वातावरण को देशभक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया। तिरंगा रैली को उपखंड अधिकारी सचिन यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।