दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना, एक की मौत: खाटू श्याम जी दर्शन कर लौट रहे थे फरिदाबाद के 5 लोग, चालक को झपकी आने से कार बेकाबू हुई, चार घायल

Jan 19, 2026 - 05:33
Jan 19, 2026 - 05:35
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना, एक की मौत: खाटू श्याम जी दर्शन कर लौट रहे थे फरिदाबाद के 5 लोग, चालक को झपकी आने से कार बेकाबू हुई, चार घायल

बड़ौदामेव (राजस्थान) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में चालक को नींद की झपकी आने से एक कार बेकाबू होकर कलवट बॉक्स में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खाटू श्याम जी दर्शन कर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी सुभे सिंह (45), बिट्टू कुमार (32), मनोज कुमार (40), राजेंद्र और रविंद्र कुमार खाटू श्याम के दर्शन कर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से फरीदाबाद लौट रहे थे। रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे जयसिंहपुरा पुलिस के पास पहुंचते-पहुंचते कार चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद कार बेकाबू होकर एक्सप्रेसवे के कलवट बॉक्स में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के मेडिकल स्टाफ ने सभी घायलों को बड़ौदा मेव सीएचसी में भर्ती कराया।

एक की मौत, सोमवार को होगा पोस्टमॉर्टम

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रविंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सुभे सिंह, बिट्टू कुमार, मनोज कुमार और राजेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक रविंद्र कुमार का शव गोविंदगढ़ मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है