मोतीवाड़ा में देवनारायण एवं डूंगरी वाले भैरु बाबा का वार्षिक मेला एवं भागवत कथा 25 से, सात दिवसीय कार्यक्रम के पोस्टर -बैनर का विमोचन
सकट (अलवर) क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में भगवान देवनारायण एवं डूंगरी वाले भैरु बाबा का वार्षिक मेला एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 25 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होगा। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण भरत गुर्जर ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सोमवार को देवनारायण मंदिर में पोस्टर -बैनर का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा और कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 तक होगी कथावाचक महंत राम रतन दास होंगे। कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ 1 फरवरी को होगा। इस मौके पर पद दंगल का आयोजन किया जाएगा। पद दंगल में रघुवीर एंड पार्टी सोडाला व रामू मास्टर लालसोट धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुति पेश करेंगे।