आरोग्य फाउंडेशन द्वारा जीआईएस स्कूल के बच्चों को निःशुल्क चश्मे किये वितरण

Oct 27, 2025 - 13:20
 0
आरोग्य फाउंडेशन द्वारा जीआईएस स्कूल के बच्चों को निःशुल्क चश्मे किये वितरण

कठूमर/ दिनेश लेखी। एकल अभियान आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान मे सोमवार को जीआईएस स्कूल कठूमर के बच्चों को निशुल्क चश्मे वितरण किए गए। 
एकल आरोग्य ग्राम संगठन प्रमुख मनोज कुमार शर्मा व आई वैन संयोजक महेश चन्द  ने जानकारी देते हुए बताया की विगत दिनो मे  संच कठुमर के विभिन्न गांवो मे टोडी फाउंडेशन यूएसए द्वारा नेत्र चिकित्सा वाहन के माध्यम से जांच की गई थी, संभाग प्रमुख राजस्थान पूनम त्यागी व संच कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कठूमर के अलग अलग स्कूलो मे 16 वर्ष तक के जिन बच्चौ मे दृष्टिदोष पाया गया उन 167 बच्चौ को  संस्था द्वारा निशुल्क चश्मे वितरण किए  जा रहे है।
जीआईएस स्कूल के संस्थापक मनोज चौधरी ने संगठन के कार्य की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कठूमर संच समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, संच समिति उपाध्यक्ष रमाकांत, सेविका आशा चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................