परीक्षा संचालन समिति की बैठक; बोर्ड परीक्षाऐं त्रुटिरहित एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ सम्पन्न हों - जिला कलक्टर

Jan 19, 2026 - 14:04
 0
परीक्षा संचालन समिति की बैठक; बोर्ड परीक्षाऐं त्रुटिरहित एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ सम्पन्न हों - जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) परीक्षा संचालन समिति की बैठक जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें आगामी माह में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी माह में प्रस्तावित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं को शांतिपूर्वक एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने परीक्षा पेपरों की सुरक्षा एवं नकल रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इतंजाम करते हुए पारदर्शिता से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा मांपदण्डों की जांच कर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करे। उन्होंने परीक्षा पेपरों के वितरण, कॉपियों के सग्रंहण के दौरान भी बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने परीक्षाओं के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने, निजी विद्यालयों के परीक्षा केन्द्रों पर माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त करने, फ्लाईदल गठत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र अधीक्षकों को बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए परीक्षा संपन्न कराने के लिए बैठक लेकर निर्देशित करे।
जिला शिक्षा माध्यमिक सुरेन्द्र गोपालिया ने बताया कि आगामी 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली 10 बोर्ड की परीक्षाऐं एवं 12 फरवरी से 11 मार्च तक 12 बोर्ड की परीक्षाऐं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिये जिले में सरकारी परीक्षा केन्द्र एवं निजी परीक्षा केन्द्र 22 सहित कुल 163 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि 163 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक एवं 22 निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक एवं प्रश्न पत्र पैकेट थानों पर सुरक्षित रखवाने और परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रश्न पत्र थानों से वितरण हेतु 40 पेपर कॉर्डिनेटर नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर 2-2 पुलिस कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। 
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................